फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in Mandal after Lakhimpur Kheri incident, special monitoring on Rampur

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मंडल में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Alert in Mandal after Lakhimpur Kheri incident, special monitoring on Rampur
मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मंडल के सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों से बात कर सचेत रहने को कहा है। उधर डीआईजी ने भी पुलिस कप्तानों को अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। किसान नेताओं से संपर्क कर अफवाहों पर ध्यान ना देने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद ही शासन स्तर से सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को इस संबंध में शांति कानून और व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश मिले हैं। पुलिस मुख्यालय से भी सभी कप्तानों को अपने जिले में निगरानी रखने को कहा गया है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना कैसे हुई, क्या वजह थी आदि इन सबकी जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद ही चीजें साफ होंगी। इसलिए लोग इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने मंडल के मुरादाबाद ,संभल, बिजनौर, अमरोहा और रामपुर सब जिलाधिकारियों से बात की है। उन सभी से कहा गया है कि वे अपने यहां किसान संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। हालांकि किसान संगठन खुद लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं। डीआईजी शलभ माथुर ने भी पुलिस कप्तानों से कहा है कि वे अपने जिलों में चौकसी रखें। वहीं, मुरादाबाद मंडल में एलआई ,आईबी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में पूरी तरह शांति : कमिश्नर
मुरादाबाद मंडल के सभी जिलाधिकारियों से बात कर उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। किसान संगठन खुद इसकी अपील कर रहे हैं। मंडल के सभी जिलों में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed