फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   alert

जुमे की नमाज को लेकर मंडल में हाईअलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
alert
मुरादाबाद। जुमे की नमाज को लेकर पूरे मंडल में सतर्कता बरती जा रही है। संभल में खास तौर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मुरादाबाद में भी पुलिस जगह - जगह पब्लिक मीटिंग कर लोगों को अफवाहों से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए खुफिया तंत्र और पब्लिक के लोगों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद से मंडल में हाईअलर्ट है। अमरोहा को छोड़ मंडल के बाकी चारों जिलों में आला पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं। शासन ने एडीजी अविनाश चंद्र को मुरादाबाद, एडीजी राम कुमार को रामपुर, आईजी रमित शर्मा को संभल और डीआईजी जे रविंद्र गौड को बिजनौर में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। आला अधिकारियों के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस और मजिस्ट्रेट गली - मोहल्लों में पहुंचे और लोगों से बात करके किसी भी अफवाह का शिकार नहीं होने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है, जिनसे शांति व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा है। कमिश्नर ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed