फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   al quida agent contact to some moradabad youth

अल-कायदा एजेंट के संपर्क में थे मुरादाबाद के युवा, एटीएस खंगाल रही कुंडली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
al quida agent contact to some moradabad youth
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। बरेली में एटीएस के हत्थे चढ़े अल कायदा एजेंट मुहम्मद इनामुल हक ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। उसने टीम को बताया कि मुरादाबाद के युवा भी उसके संपर्क में थे। जिनसे वह सोशल मीडिया के जरिये बातचीत करता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुरादाबाद में भी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इस क्षेत्र को देखने वाली एटीएस की टीम भी एजेंट के संपर्क में आने वाले युवाओं की कुंडली खंगालने में जुटी है।
मूलरूप से हल्द्वानी निवासी इनामुल बरेली में छिपा हुआ था। वह युवाओं को जेहाद के नाम पर उकसा रहा था। इनामुल के मुरादाबाद में ठहरने की भी जानकारी एटीएस को मिली है। एटीएस की टीमें यूपी के अलग-अलग जिलों के साथ ही मुरादाबाद में भी उसके संपर्क खंगाले में जुटी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि अभी तक एटीएस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। अगर मुरादाबाद से संबंधित कोई इनपुट मिलता है तो हमारी पुलिस एटीएस की पूरी मदद करेगी। साथ ही स्थानीय खुफिया तंत्र भी इस पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों से पहले भी जुड़ चुका हैं मुरादाबाद मंडल का नाम
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों से बदनाम हो चुका है। मंडल के अमरोहा से संकट मोचन मंदिर ब्लास्ट में 2009 में रिजवान और मोहम्मद शाद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मेरठ में पीएसी कैंप पर हमले का आरोपी वर्षों से मुरादाबाद में छिपा रहा। एटीएस की टीम उसे मुरादाबाद से पकड़ कर ले गई थी। बिजनौर के जाटान मोहल्ले के एक घर में ब्लास्ट के बाद भागे आतंकियों ने मुरादाबाद निवासी बताकर ही कमरा किराये पर लिया था। ये सभी आतंकी मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed