फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh Yadav: It is necessary to defeat BJP to save the country, alliance with Congress soon

मुरादाबाद में अखिलेश यादव: कांग्रेस से शीघ्र होगा गठबंधन, भाजपा दल नहीं एक गिरोह...लोकतंत्र में वोट लूट रही

Wed, 21 Feb 2024 05:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि लोकतंत्र में भाजपा वोट लूट रही है। भाजपा दल नहीं एक गिरोह रुप में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा को डकैत तक कह डाला।चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिस तरह वोट की लूट हुई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav: It is necessary to defeat BJP to save the country, alliance with Congress soon
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में भाजपा वोट लूट रही है। भाजपा दल नहीं एक गिरोह रूप में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा को डकैत तक कह डाला। पूर्व मुख्यमंत्री अपने पार्टी के बीमार सांसद डॉ. सफीकुर्रहमान बर्क को अस्पताल देखने के लिए आए थे।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिस तरह वोट की लूट हुई है। सभी ने देखा है। ऐसे वोट की लूट कहीं नहीं हुई होगी।
विज्ञापन


न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए बधाई देता हूं। कोर्ट की यह बात गांव और गरीब तक पहुंच गई है। सोचिए, क्या ये चुनाव हो रहा है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दल नहीं है, यह एक गिरोह बनाकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी से वोट की लूट करवा सकते हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि मुरादाबाद शहर में अधिकारियों के चलते युसूफ अंसारी विधानसभा चुनाव जीतकर भी हार गए। एक अधिकारी ने रामपुर में आजम खां को फंसा दिया।

भाजपा एक गिरोह है, जो किसी को लूट लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का गठनबंधन शीघ्र होगा। दोनों दलों की संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

पेपर लीक मामले में भाजपा का सफाया होगा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि युवक पेपर लीक होने से निराश है। हाल में जो परीक्षाएं हुई हैं। उन सभी में पेपर लीक हुए हैं। बड़े पैमाने पर सरकार पर आरोप लग रहे हैं। सोचिए 60 लाख लोगों ने पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दी है।

यदि सौ सौ नंबर भी युवक हासिल करें तो भी नौकरी नहीं मिलेगी। परीक्षा देने वाले परिवार के ढाई करोड़ लोग भाजपा को हटाने के लिए आगे आए हैं।

निवेश के नाम पर बरगला रही सरकार

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुरादाबाद समाजवादियों का घर है। प्रदेश सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की नीति लाई लेकिन किसी को कोई लाभ नहीं हुआ। जीएसटी को लेकर अधिकारियों ने कारोबारियों के यहां छापा मारा। निर्यात चौपट हो गया। अब बेरोजगारी बढ़ गई है। निवेश के नाम पर प्रदेेश सरकार लोगों को बरगला रही है। सरकार बताए कि सात साल में कितना निवेश आया। कितने युवाओं को नौकरी मिली। 

किसान धरना दे रहे और भाजपा भारत रत्न का प्रचार कर रही

सपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसान एमएसपी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। वहीं भाजपा चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का प्रचार कर रही है। भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय को दोगुना कर देंगे। अभी तक किसानों की फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने जैसे भारत रत्न दिया है वैसे ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को भी लागू करे। चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर किसानों का भला करे।

सांसद बर्क शीघ्र होंगे स्वस्थ

अखिलेश यादव ने कहा कि वह सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देखने के लिए पहले आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते नहीं आए। डॉक्टरों की टीम उनका सही इलाज कर रही है। बेहतर इलाज के चलते सांसद शीघ्र स्वस्थ होंगे।

प्रमोद कृष्णम ने योगी जी को माफिया कहा था

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को टिकट देने के सवाल कर अखिलेश यादव ने कहा कि क्या भाजपा में सब दूध के धुले हुए हैं। दो दिन पहले पड़ोसी जिले में प्रधानमंत्री जिन स्वामी के कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने एक चैनल पर कहा था कि प्रदेश के सबसे बड़े माफिया योगी जी हैं। उनका पुराना वीडियो देख लीजिए। रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि देखेंगे मामला क्या है। एक बार तो हमारे साथ भी आप लोगों ने हंगामा किया था। मुकदमा दर्ज कराने की नौबत आ गई थी।

अल्पसंख्यकों के अधिकार भाजपा ने छीने

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनने का काम किया है। पड़ोस के जिले में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त यूनिवर्सिटी थी। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकारों को कौन छीन रहा है। यूनिवर्सिटी में पीडीए के कितने वाइस चांसलर हैं। यह सवाल सरकार से पूछना चाहिए। राजा भैया से मिलने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभी से मिल रहे हैं, जो सपा को वोट देने वाले हैं। सीटें तय हो गई हैं तो प्रत्याशी भी तय हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed