फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh was informed about the SP office incident

Moradabad News: अखिलेश को सपा दफ्तर प्रकरण की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh was informed about the SP office incident
मुरादाबाद। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें कार्यालय प्रकरण की पूरी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने विस्तृत रिपोर्ट लेते हुए निर्देश भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के मुताबिक रिपोर्ट में छह अक्तूबर के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई है और बताया गया है कि जिला प्रशासन ने महज चार दिनों की मोहलत दी है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है जिससे स्टे भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के अनुसार अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि वह इस प्रकरण को लेकर बातचीत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा महामंत्री फुरकान अली, लाखन सैनी, विकास चौधरी, नौशाद पाशा, जगराम सिंह, विजयवीर यादव, योगेंद्र यादव, डॉ. कमरे आलम, आशकार अहमद और बाबर खां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed