फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   akhilesh and mulayam become brand in this election

सपा-साइकिल नहीं, अब मुलायम और अखिलेश

Fri, 13 Jan 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
akhilesh and mulayam become brand in this election
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा में रियासत के लिए सियासत जारी है। पार्टी और सरकार के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खींचतान के बीच सपाई साइकिल से दूर होने लगे। अब सपा साइकिल नहीं मुलायम और अखिलेश बन गई है।
विज्ञापन


समझौता नहीं होने की स्थिति में पार्टी और सरकार के प्रत्याशी के लिए मुलायम और अखिलेश ही चेहरा होंगे। इन दोनों के दम पर ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। पार्टी और सिंबल की जगह इनकी तस्वीर ज्यादा चमक बिखेरेगी। 
विज्ञापन


पार्टी और सरकार के बीच बढ़ती खाई को कम करने के लिए हर दिन पिता पुत्र वार्ता के दौर चल रहे हैं। सपाइयों को लगता है अब बात बन जाएंगी। लेकिन ऐन वक्त पर बनती बात बिगड़ जाती है। जिसे लेेेेकर कार्यकर्ताओं मायूसी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि सपाई अब साइकिल की बात न कर खुद को मुलायम और अखिलेश समर्थित बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही पार्टी और सरकार की ओर से घोषित प्रत्याशियों का है। साइकिल का सिंबल नहीं मिलने की स्थिति को अभी से भांपने लगे हैं। प्रत्याशी भी क्षेत्र में सिंबल और पार्टी की बात नहीं करते हैं, बल्कि चुनाव में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को अपना चेहरा बताते हैं।


कहते है कि पार्टी कौन सी होगी या सिंबल क्या होगा इससे कोई फर्क नहीं बढ़ता। चुनाव में मुलायम और अखिलेश ही उनके चेहरे होंगे। इन नेताओं के दम पर ही चुनाव मैदान में जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed