{"_id":"68c9d1a20d57b7c994007784","slug":"ai-technology-cameras-will-break-the-morale-of-criminals-and-control-traffic-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-732486-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एआई तकनीक के कैमरे तोड़ेंगे अपराधियों का हौसला, संभालेंगे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एआई तकनीक के कैमरे तोड़ेंगे अपराधियों का हौसला, संभालेंगे ट्रैफिक
विज्ञापन
मुरादाबाद। अब अपराधियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए शहर की सड़कें आसान नहीं रहेंगी। नगर निगम ने शहर को हाईटेक सुरक्षा कवच देने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 300 एआई तकनीक से लैस कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। ये कैमरे सीधे स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से लिंक होंगे।इन कैमरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से संदिग्ध हरकतों और भीड़ के असामान्य मूवमेंट को तुरंत पहचान कंट्रोल रूम को अलर्ट मैसेज भेजेंगे जिससे पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर फौरन पहुंच सकेंगी। अधिकारियों का दावा है कि एआई कैमरे न सिर्फ शहर को सुरक्षा प्रदान करेंगे बल्कि ट्रैफिक सिस्टम को भी मजबूत करेंगे।
ये कैमरे रेड लाइट क्रास करने, नो पार्किंग, हेलमेट व सीट बेल्ट उल्लंघन और ओवरस्पीडिंग जैसी गतिविधियों को ऑटोमेटिक ट्रैक कर तुरंत चालान कर देंगे। इससे ट्रैफिक पुलिस का भी दबाव कम होगा और नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगेगी। अभी तक कुछ ही चौराहों पर इस तरह के ऑटोमेटिक चालान कैमरे की मदद से काटे जा रहे थे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से दिए गए कैमरे आ चुके हैं और उन्हें इंस्टाल करने का काम भी शुरू हो गया है। इसी महीने इन कैमरों को स्मार्ट सिटी के कंट्रोल सेंटर से लिंक कर दिया जाएगा। इससे कई स्तर पर मदद मिलेगी।
00
- 2100 कैमरों की जद में शहर
मौजूदा समय में शहर में 1800 कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इन कैमरों की मदद से ही कई आपराधिक गतिविधियों का खुलासा भी हुआ है। साथ ही त्योहार, वीआईपी मूवमेंट एवं कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हीं कैमरों की मदद से ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाया गया था। अब 300 नए एआई तकनीक के कैमरे शहर को और भी सुरक्षित बनाएंगे। इन कैमरों के लग जाने के बाद करीब 2100 कैमरों की मदद से पूरे शहर की निगरानी होगी।