फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ah and bhabya hospital won the match

एएच ब्लास्टर और भव्या हॉस्पिटल ने जीते क्रिकेट मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ah and bhabya hospital won the match
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सावी हॉस्पिटल और एएच ब्लास्टर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें एएच ब्लास्टर टीम ने 22 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रेजोनेंस इलेवन और भव्या हॉस्पिटल के बीच हुआ। इसमें भव्या हॉस्पिटल की टीम ने पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले मैच में सावी हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर एएच ब्लास्टर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एएच ब्लास्टर टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने 90 और आकिब अंसारी ने 52 रन बनाए। सावी हॉस्पिटल के लिए गेंदबाजी में हर्षित विश्नोई ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सावी हॉस्पिटल की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मुकाबला एएच ब्लास्टर ने 22 रनों से जीत लिया। सावी टीम के लिए जियाउर्रहमान ने सर्वाधिक 68 और कार्तिक ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में एएच ब्लास्टर के लिए मेहराज ने चार और शोएब ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आर्यन चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रेजोनेंस इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 बनाए। इसमें आकाश ने सर्वाधिक 51 रन और मोहम्मद अरबाज ने नाबाद 37 रन बनाए। भव्या हॉस्पिटल के लिए निजाम अली ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए भव्या हॉस्पिटल की टीम ने 18.3 ओवर में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। कार्तिक सिंह ने शानदार 64 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। रेजोनेंस इलेवन के लिए मिर्जा और मोहम्मद उस्मान ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिंह को चुना गया। अंपायरिंग सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी ने की।मैच के दौरान टूर्नामेंट सचिव नवेद सिद्दीकी, अजीत सिंह, फराज, शावेज, हाजी इंतजार, साजिद बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed