फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Agriculture Department will run rat and mole control awareness campaign from today

Moradabad News: कृषि विभाग बताएगा कैसे पाएं चूहा और छछूंदर से निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department will run rat and mole control awareness campaign from today
चंदौसी। जिले में छछूंदर व चूहा पर नियंत्रण के लिए एक अप्रैल यानी आज से विशेष अभियान चलाया जाएगा। कृषि विभाग संचारी रोग अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेगा। प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

संचारी रोगों के रोकथाम के लिए चूहा व छछूंदर पर नियंत्रण जरूरी है, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी घर से लेकर खेतों तक चूहा व छछूंदर पर नियंत्रण करेंगे। विभाग के अनुसार वेक्टर जनित रोग लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस में चूहा व छछूंदर की अहम भूमिका है। इसके अलावा अन्य संचारी रोग भी इनकी वजह से फैलते हैं। छछूंदर व चूहा पर नियंत्रण के लिए एक अप्रैल से अभियान चलाने का निर्देश कृषि विभाग को दिए गए हैं। इसमें न्याय पंचायतवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लाक स्तर पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। टीम बनाकर कर्मचारी गांवों में प्रचार-प्रसार करेंगे और चूहा व छछूंदर को नियंत्रित करने का भी काम करेंगे। पूरे माह चलने वाले इस अभियान की निगरानी के लिए जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

चूहा व छछूंदर से फैलती है बीमारी
चूहा व छछूंदर से लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस नामक बीमारी फैलती है। इस बीमारी में डेंगू और चिकनगुनिया जैसे लक्षण ही होते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें नियंत्रण

चूहा नियंत्रण के लिए पहले घरों के आसपास बिलों को बंद करें। दूसरे दिन जहां पर बिल खुले पाए जाएं, वहां एक ग्राम जिंक फास्फाइड दवा, एक ग्राम सरसों का तेल व 50 ग्राम सूखा भुना आटा मिलाकर रख दें। अगले दिन चूहा मरे मिलने की दशा में जमीन पर गड्ढा खोदकर दबा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed