{"_id":"68b4b9251f59b6ea5609aac6","slug":"agreement-at-night-in-the-morning-they-entered-the-house-and-beat-him-again-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110086-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रात को समझौता, सुबह होते ही फिर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रात को समझौता, सुबह होते ही फिर घर में घुसकर पीटा
Mon, 01 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
कांठ। रात में हुई कहासुनी के समझौते के बाद दो भाइयों ने सुबह को घर में घुसकर दूसरे पक्ष को लाठी-डंडों से पीटा। जिससे दंपती और बेटा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कांठ के अलीपुरा कुई निवासी शिवराम ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है कि शनिवार की रात नौ बजे वह और उसके परिवार के लोग अपने घर में बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव का जयप्रकाश और उसका भाई नीटू घर में घुस आए, दोनों नशे में थे, वह आते ही गालियां देने लगे। जब मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने समझाबुझाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप है कि रविवार की सुबह आरोपी दोनों भाई फिर से जबरन घर में घुस आए और उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें शिवराम उसके पिता वीर सिंह और मां घायल हो गई। तीनों लहुलुहान अवस्था में थाने आए तो पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कांठ भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।