फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Agra inspector assaulted at toll plaza

Moradabad News: टोल प्लाजा पर आगरा के इंस्पेक्टर के साथ मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Agra inspector assaulted at toll plaza
बिलारी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर आगरा में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के साथ कार सवारों ने मारपीट की है। इस मामले में इंस्पेक्टर ने बिलारी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आगरा के एपीटी (एंटी पावर थेफ्ट) थाने में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बिलारी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह सात अप्रैल को अपने साथी इंस्पेक्टर अशोक कुमार के साथ निजी कार से ट्रेनिंग में भाग लेने मुरादाबाद पुलिस अकादमी आ रहे थे। जब वह बिलारी क्षेत्र में इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल के सिस्टम कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एक लाइन की सभी गाड़ियों को पीछे किया जा रहा था। रविंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान वह भी गाड़ियों को बैक कराने लगे। इसी दौरान एक बोलेरो के चालक ने उनके पैर में हल्की टक्कर मार दी। आरोप है कि जब कार सवार को रुकने का इशारा किया तो पीछे से आई एक अन्य कार में से उतर कर एक व्यक्ति उनके साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर दोनों कारों से उतरे करीब आठ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। रविंद्र सिंह के अनुसार पूरा घटनाक्रम टाेल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली देने और मारपीट करने की धाराओं में कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed