Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   agm died in sugar mill

Moradabad News: चीनी मिल में कोल्हू की बेल्ट टूटकर एजीएम पर गिरी, माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
agm died in sugar mill
बिलारी। लक्ष्मी जी चीनी मिल के हाउस में कोल्हू संख्या एक के निकट सोमवार की देर शाम पर्यवेक्षण कर रहे सहायक महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) सुनील कुमार भटनागर (55) की कोल्हू की बेल्ट टूटकर सिर पर गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बिलारी पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

बिलारी चीनी मिल की चेन में गन्ने की पेराई के दौरान मिल हाउस में लगे चार कोल्हू में गन्ने से रस निकाला जाता है। सोमवार की रात मिल के इंजीनियर सुनील कुमार भटनागर कोल्हू संचालन देखने के लिए गए। इस बीच कोल्हू के निकट की एक बेल्ट अचानक टूटकर सुनील कुमार भटनागर के सिर पर लगी और वह नीचे गिर पड़े। गिरते समय सीढ़ी के किनारे पर लगी लोहे की जाली भी उनके सिर के दूसरे हिस्से में लग गई और वह बेहोश हो गए। मिल कर्मियों की सूचना पर बिलारी चीनी मिल के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद इंजीनियर को तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर बिलारी पुलिस मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंची और इंजीनियर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में बिलारी पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार भटनागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में इंजीनियर के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed