फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   agitation in district hospital

युवक की मौत पर जिला अस्पताल में तोड़फोड़, बवाल

Wed, 11 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 11 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
agitation in district hospital
हंगामा
उल्टी दस्त की शिकायत पर मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए एक युवक ने शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद भड़के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टरों और स्टाफ से नोंकझोंक की। थोड़ी देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए तीमारदारों ने मेडिकल वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर के परिजनों ने दो डाक्टर और दो नर्सों के खिलाफ इलाज में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जबकि डाक्टर ने तीन तीमारदारों पर तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र में करुला गली नंबर दो निवासी मोहम्मद आसिफ ने अपने इकलौते बेटे अनस (17) को मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अनस को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। अनस की मां सीमा का कहना है कि दोपहर करीब बारह बजे तक उनके बेटे की तबियत ठीक थी। लेकिन साढ़े बारह बजे डाक्टर ने उसे एक इंजेक्शन दिया। जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


शाम को करीब पौने चार बजे अनस की मौत हो गई। अनस की मौत पर भड़के परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ नोंकझोंक की तो स्टाफ भी भड़क गया। दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद अनस के आक्रोशित परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ से मारपीट की और मेडिकल वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर दी । मेडिकल वार्ड के दरवाजे, कूलर, मेज और कुर्सी तोड़ डालीं। नर्सिंग स्टाफ चेजिंग रूम में जाकर बंद हुआ तो उसका भी दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। तोड़फोड़ से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मौके से अकरम, इरशाद और मुमताज को पकड़ लाई। डा. यशवंत ने इन तीनों के खिलाफ अस्पताल में तोड़फोड़ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed