फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After today's relief, it may rain from tomorrow evening

आज की राहत के बाद कल शाम से हो सकती है बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
After today's relief, it may rain from tomorrow evening
मुरादाबाद। जुलाई माह में दिन बीतने के साथ मानसून भी अच्छा बरस रहा है। चार दिन तक झमाझम बारिश होने के बाद अब रविवार शाम से फिर बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से मंगलवार तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में 24 जुलाई को बारिश का अनुमान नहीं है। 25 जुलाई की शाम से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 25 मिली मीटर बारिश, 26 व 27 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इसमें 80 से सौ मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं, 28 जुलाई को रिमझिम बारिश के साथ छह मिली मीटर बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बौछार के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जुलाई माह की बारिश सामान्य रहेगी। रविवार दोपहर तक मौसम साफ रहने के कारण तापमान बढ़ेगा। इसके बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आ जाएगी। बारिश ज्यादा हो रही है, इसलिए किसान सब्जी की फसलों को जलभराव से बचाने के लिए जल निकासी का इंतजाम करते रहें। यह बारिश धान, गन्ना, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि की फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े सात बजे रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। हालांकि दिन में कभी धूप खिली तो कभी बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 91 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed