{"_id":"69e3f680b58d8dd7c9053cc7","slug":"after-the-uproar-peace-prevailed-in-the-village-only-the-police-were-visible-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-881530-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बवाल के बाद गांव में शांति, सिर्फ दिख रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बवाल के बाद गांव में शांति, सिर्फ दिख रही पुलिस
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शनिवार को गांव में पूरी तरह से शांति रही। अधिकांश लोग अपने घरों में ही मौजूद रहे। गांव में सिर्फ पुलिस कर्मी ही दिखाई दे रहे हैं। ठाकुरद्वारा के अलावा दूसरे थानों की फोर्स भी गांव में तैनात की गई है। शनिवार को गांव में पुलिस फोर्स और बढ़ा दी गई। अब पीएसी भी तैनात कर दी गई है। आंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं। शनिवार को आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने गांव में पैदल मार्च भी किया। ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। संवाद
बसपा और आजाद समाज पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग
ठाकुरद्वारा। बसपा और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने शनिवार को गांव नारायणपुर छंगा में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ करवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार यादव का कहना है कि पार्टी घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही सक्रिय हो गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर ने ठाकुरद्वारा आने की बात कही थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद नहीं आए। अब उनकी मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बसपा के जिला सचिव डॉ रामपाल सिंह गौतम का कहना है कि पार्टी गांव के अनुसूचित जाति के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर और पूर्व सांसद गिरीश चंद्र के निर्देश पर पार्टी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अगली रणनीति पर काम करेगी। उन्होंने रिपोर्ट में नामजद और अज्ञात लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। संवाद
घटना से भाजपा की गुटबाजी उजागर : शिवेंद्र गुप्ता
ठाकुरद्वारा। इस घटना से भाजपा की गुटबाजी उजागर हुई है। यह बात भाजपा के ठाकुरद्वारा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने कही है। शिवेंद्र गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल को जब घटना हुई थी तो वहां कार्यक्रम के आयोजक को अपने समर्थकों को समझाना चाहिए था। घटना होने से रोकना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं उनका कहना है कि भाजपा की क्षेत्र में गुटबाजी है यह तथ्य घटना के बाद सामने आया है। पुलिस में एक पक्ष की दर्ज रिपोर्ट में स्पष्ट है कि गुटबाजी के कारण ही यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को गुटबाजी से बचना चाहिए और पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। संवाद