फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the recitation of Sunderkand in the annual festival, melodious bhajans were played.

Moradabad News: वार्षिकोत्सव में सुंदरकांड के पाठ के बाद सुरीले भजनों की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
After the recitation of Sunderkand in the annual festival, melodious bhajans were played.
मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नींव करोरी आश्रम ट्रस्ट की ओर से नींव करोरी आश्रम ग्राम सब्जीपुर पाकबड़ा मुरादाबाद में वार्षिकोत्सव आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन पंडित राजकुमार गोस्वामी के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात बाबा की विनय चालीसा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गायक जयदक्ष अमरोही के द्वारा सुरीली आवाज में भजन गाए। छम छम नाचे देखो वीर हनुमान, नमस्ते दुआ सलाम का नहीं जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं, कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े, सारी तीरथ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे। शहर के कलाकार अरुण तिलकधारी आर्ट के द्वारा राम दरबार एवं हनुमान जी की झांकियां प्रस्तुत की गई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह महायज्ञ एवं तत्पश्चात सम्मान समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभोर कुमार गुप्ता लोहिया, राकेश कुमार गुप्ता, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, जय देव यादव, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अश्विनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed