{"_id":"667f4f97390b2aa80d03facb","slug":"after-the-murder-of-bjp-leader-car-and-rs-11-lakh-missing-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-429042-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा नेता की हत्या के बाद कार और 11 लाख रुपये गायब, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा नेता की हत्या के बाद कार और 11 लाख रुपये गायब, केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद।
भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के बाद उनकी कार और उसमें रखे बैग में 18 लाख रुपये की नकदी गायब कर दी गई। अब आरोपी फर्जी दस्तावेज के जरिए भाजपा नेता की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। मझोला थाने की पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी रजनी देवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें रजनी देवी ने बताया कि उनके बेटे अनुज चौधरी 10 अगस्त 2023 को कर दी गयी थी। घटना के समय बेटा अपने दोस्त के साथ सोयायटी में ही शाम के समय टहल रहा था। रजनी का कहना है कि बेटे की हत्या के पूरा परिवार सदमे में था। उनका आरोप है कि बेटे की स्कोर्पियो गाड़ी उसके नाम पर रजिस्टर्ड है।
महिला का आरोप है कि अमरोहा के सलामतपुर निवासी संदीप, कुलदीप, अमरदीप, संभल के देहपा निवासी प्रवीण और संभल के सैदपुर निवासी सरजीत ने हमसाज होकर गाड़ी गायब कर दी है। महिला का आरोप है कि सभी लोग मिलकर बेटे की संपत्ति काे फर्जी कागजों के आधार पर हड़पना चाहते हैं। गाड़ी में अनुज के एक बैग में 18 लाख रुपये, चेक बुक व अन्य कई संपत्तियों से संबंधित जरूरी कागजात रखे थे। उस दिन मेरे रिश्तेदार समरपाल सिंह ने इन सभी को आपस में बात करते हुए सुना था कि रुपयों व संपत्तियों के फर्जी कागजात तैयार करके आपस में बांट लेंगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।