फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the Imam murder case

Moradabad News: इमाम हत्याकांड के बाद अब कौशल की हत्या में उलझी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
After the Imam murder case
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के चर्चित इमाम हत्याकांड के बाद अब पुलिस हलवाई हत्याकांड में उलझ गई है। नामजद आरोपी थाने में बैठे हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है लेकिन अब तक उनसे कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जिन कुछ संदिग्ध भी हिरासत में ले रखे हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
कटघर के भैंसिया गांव में इमाम मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इमाम की लाश उनके घर के बाहर ही 11 जनवरी की सुबह खंडहर में पड़ी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। कटघर थाने की पुलिस और एसओजी जांच पड़ताल में जुटी थी कि बुधवार रात मझोला के लाइन पार पुतली घर रोड पर प्रीतम नगर निवासी हलवाई कौशल की हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस चारोें से पूछताछ कर रही है लेकिन उन्होंने हत्याकांड में शामिल होने से इन्कार कर दिया है। आरोपी और उनके परिवार के लोगों का कहना है कि वह कितने दिन भी थाने में बैठाए रखें। उन्हें कोई दिक्कत नहीं लेकिन घटना का सच सामने लेकर आएं। जांच में वह पुलिस का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जिस कारण हलवाई हत्याकांड भी उलझता जा रहा है। शुक्रवार को सीओ अर्पित कपूर और थाना प्रभारी केके वर्मा ने दोबारा घटनास्थल देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस और एसओजी ने फुटेज खंगाली है। जिसके जरिए दो युवक हिरासत में भी लिए गए हैं। लेकिन अब तक उनसे भी कुछ खास हाथ नहीं आया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इमाम हत्याकांड और हलवाई हत्याकांड में पुलिस टीमें हर एंगल पर काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed