फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the election, now Corona started reaching the villages, President Corona positive

चुनाव के बाद अब गांवों तक पैर पसारने लगा कोरोना, प्रधान पति कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
After the election, now Corona started reaching the villages, President Corona positive
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ग्रामीणों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने लगी है। महलकपुर माफी में दो मई को निर्वाचित ग्राम प्रधान के पति कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शुक्रवार को समाथल गांव में 74 ग्रामीणों की एंटीजन जांच में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कोविड के नियम कायदों की धज्जियां उड़ी थीं। रही सही कसर मतगणना में पूरी हो गई। मास्क और सोशल डिस्टेेंसिंग कहीं नजर नहीं आई। यही वजह है कि गांवों में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दो मई को आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों के लोग थे। इनमें ठाकुरद्वारा, पाकबड़ा, बिलारी, भोजपुर, डिलारी क्षेत्र के भी ग्रामीण थे। हालांकि अभी तक कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग का फोकस शहरी क्षेत्रों पर ही था, लेकिन अब विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महलकपुर माफी गांव में जाकर कोरोना की एंटीजन जांच की तो दो मई को निर्वाचित ग्राम प्रधान के पति मोहित कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों सहित उनके संपर्क में रहे 20 से ज्यादा लोगों की जांच की, लेकिन इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाथल गांव में टीम ने 77 लोगों की एंटीजन जांच की। इनमें 25 पॉजिटिव केस के कांटेक्ट वाले थे। इनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed