{"_id":"68128347c32059762c04e5ae","slug":"after-the-death-of-the-young-man-who-consumed-poison-the-girl-also-died-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-104325-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का अंत: जहर खाने वाले युवक की माैत के बाद युवती ने भी दम तोड़ा, बंदिश लगने से हुए आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का अंत: जहर खाने वाले युवक की माैत के बाद युवती ने भी दम तोड़ा, बंदिश लगने से हुए आहत
Thu, 01 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
Updated Thu, 01 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एक दूसरे को जीवन साथी बनाने में विफल रहने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। युवती के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जान गंवाने वाला युवक सोनकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। जबकि युवती से बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की थी।
विज्ञापन
दोनों की ही एक दूसरे के गांव में रिश्तेदारी है जिसकी वजह से आना जाना रहता था। जिससे दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि प्रेमी युगल एक जाति से ताल्लुक रखते थे। बताते है कि प्रेम-प्रसंग का राज जब उजागर हुआ तो कुछ बंदिशें में भी सामने आने लगी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि एक दूसरे को जीवन साथी बनाने के संजोए सपने पूरे नहीं होते दिखाई देने पर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनों क्षेत्र के ही जलालपुर खास संपर्क मार्ग पर मिले थे। दोनों के परिजन अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। मंगलवार की देर रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
युवती को उसके परिजन उत्तराखंड के एक अस्पताल में ले गए थे जिसने बुधवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवती के शव का भी परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि प्रेमी युगल ने किसी वजह से जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।