फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After six years, mercury remained below 20 on Christmas, sunshine disappeared

Moradabad News: छह साल बाद क्रिसमस पर 20 से नीचे रहा पारा, धूप गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
After six years, mercury remained below 20 on Christmas, sunshine disappeared
मुरादाबाद। छह साल बाद 25 दिसंबर को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। 2020 से 2024 तक ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। इससे पहले 25 दिसंबर 2019 को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दिन के समय धूप न निकलने से ठंड का अहसास बना रहा। वहीं 25 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम 5:30 बजे यह 75 प्रतिशत रही। अधिक नमी के कारण सुबह के समय कोहरा और गलन महसूस की गई। आने वाले दो दिनों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। धूप न निकलने की आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिक आर्द्रता और कम तापमान के चलते आने वाले दिनों में कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्षेत्र में ठंड और कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाएगा। अधिकांश दिनों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर को बहुत घना कोहरा रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00



फसलों पर यह होगा प्रभाव
पंतनगर विश्वविद्यालय के एक कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम का यह मिजाज रबी फसलों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। गेहूं और सरसों की फसलों को ठंड से लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर हो सकती है। हालांकि, अधिक नमी और कोहरे के कारण फंगल रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है, खासकर गेहूं और सब्जियों में। आलू, मटर और हरी सब्जियों की फसलों में पाले और नमी से नुकसान का खतरा बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जलभराव न होने दें।
00



छह सालों में 25 दिसंबर का दिन का तापमान
25 दिसंबर 2019 - 17 डिग्री
25 दिसंबर 2020 - 20 डिग्री
25 दिसंबर 2021 - 24 डिग्री
25 दिसंबर 2022 - 22 डिग्री
25 दिसंबर 2023 - 25 डिग्री
25 दिसंबर 2024 - 22 डिग्री
25 दिसंबर 2025 - 17.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed