{"_id":"5fac4c968ebc3e9bc919a92f","slug":"after-ngt-guidline-bjp-workers-shouting-crackers-city-news-mbd3692141155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई जीत की खुशी में भूले प्रदूषण, छोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई जीत की खुशी में भूले प्रदूषण, छोड़े पटाखे
विज्ञापन
बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर मुरादाबाद के बुद्वि विहार कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते कार्य?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। उपचुनाव और बिहार चुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपाई शहर की जहरीला हवा को भूल गए। बढ़ते प्रदूषण के बीच बुधवार को महानगर कार्यालय पर भाजपाइयों ने पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। वह भूल गए कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर पाबंदी है। हालांकि महानगर अध्यक्ष ने बच्चों के पटाखा छोड़ने की बात कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
एनजीटी की ओर से मुरादाबाद समेत प्रदेश के बारह शहरों में पटाखे छोड़ने और बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन के लिए एनजीटी के आदेशों का पालन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी भी जुटी। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उपचुनाव और बिहार चुनाव की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। ये हाल तब है जब शहर की फिजां में जहर खुला हुआ है। वायु प्रदूषण का स्तर हर दिन बढ़ रहा है और पटाखे छोड़ने पर पाबंदी है।
- कार्यकर्ताओं को पटाखा छोड़ने के लिए मना कर दिया गया था। इस संबंध में रात में डीएम से बात भी हुई थी। कार्यालय पर पटाखों का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। कुछ बच्चे पटाखा लेकर आए थे। छोड़ने लगे तो उन्हें मना कर दिया गया। हम लोग एनजीटी के निर्देशों का पूरा पालन करेंगे।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष