{"_id":"67a90ba81069e164d6022f7b","slug":"after-midnight-they-broke-into-the-house-beat-up-the-couple-and-vandalized-it-kanth-news-c-277-1-smbd1007-107311-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आधी रात के बाद घर में घुसकर दंपती से मारपीट कर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आधी रात के बाद घर में घुसकर दंपती से मारपीट कर की तोड़फोड़
विज्ञापन
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर में आधी रात के बाद घर में घुसकर महिला उसके पति से मारपीट करने व तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव की रहने वाली पिंकी पत्नी रामकिशोर शर्मा का कहना है कि 26 दिसंबर 2024 की रात करीब एक बजे किसी व्यक्ति ने उसके बेटे को फोन कर गालियां दी और घर का पता पूछा। इसके बाद रात में ही दो बजे चार व्यक्ति जिसमें सुशील कुमार, अशोक कुमार व दो अज्ञात निवासी चेतरामपुर उसके घर में घुस आए और गालियां देते हुए बेटे को मालूम करने लगे। इन लोगों ने लाठी डंडों से पिंकी उसके बीमार पति रामकिशोर शर्मा से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड भी की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने बचाया। उसने छजलैट पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पिंकी ने एसएसपी सतपाल अंतिल को प्रार्थना पत्र दिया। अब एसएसपी के आदेश पर छजलैट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।