फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After love marriage girl asked for police protection from brother in moradabad

मुरादाबादः प्रेम विवाह के बाद युवती ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बहनोई और भाई से बताया खतरा

Tue, 16 Jul 2019 02:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
After love marriage girl asked for police protection from brother in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने परिवार वालों की रजामंदी के बगैर अपने प्रेमी से शादी कर ली। युवती ने शादी के बाद प्रेमी के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि शादी से उसके परिवार वाले नाखुश हैं। दंपती का सुरक्षा मांगते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि वीडियो किसी और ने बनाया है। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई की है। चार साल से उसका प्रेम संबंध थानाक्षेत्र में ही रहने वाले उसके ही समुदाय के युवक से है। युवक परास्नातक का छात्र है। युवती ने चार अप्रैल को जिगर कॉलोनी स्थित मंदिर में जाकर प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद आठ अप्रैल को उसने विवाह का पंजीकरण करा लिया। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद दोनों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात से मुलाकात की और उनसे सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके साथ ही उसने बताया कि उसके प्रेमी के खिलाफ ठाकुरद्वारा में उसके परिवार वालों ने केस दर्ज कराया है। जिसे खत्म कराया जाए। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने युवती और उसके प्रेमी को सुरक्षा दिलाने के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि युवती ने अपने भाई और बहनोई से जान का खतरा बताया है। युवती के परिवार वालों को थाने बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि उनको इस शादी से आपत्ति नहीं है। दोनों बालिग हैं, वे अपनी जिंदगी का फैसला करें। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में बयान कराएंगे। कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक पुलिस की हिरासत में थाने में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed