फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After life, Sarvesh Singh also lost the election

Moradabad News: जिंदगी के बाद चुनाव भी हार गए सर्वेश सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
After life, Sarvesh Singh also lost the election
मुरादाबाद। जिंदगी के बाद चुनाव भी हार गए सर्वेश सिंह। उन्हें सपा की रुचिवीरा ने बड़े अंदर से हरा दिया। मतदान के अगले ही सर्वेश सिंह की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

भाजपा ने सर्वेश सिंह को चौथी बार मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। इससे पहले वह 2009, 2014 और 2019 में चुनाव लड़े थे। 2014 में उन्हें जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। भाजपा ने जब उन्हें प्रत्याशी घोषित किया तो वह बीमार चल रहे थे। चुनाव प्रचार में भी वह कम ही देखे गए थे। उनके बेटे एवं बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने अपने पिता के चुनाव प्रचार की कमान खुद संभाल रखी थी।
विज्ञापन

कई दिन तक सर्वेश सिंह अस्पताल में भर्ती रहे थे। 19 अप्रैल को मतदान वाले दिन सर्वेश सिंह कुछ मतदान केंद्रों पर गए और उन्होंने अपने गांव के बूथ पर मतदान भी किया, लेकिन मतदान होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मतदान के अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई मंत्री सर्वेश सिंह के गांव रतूपुरा पहुंचे थे और परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की थीं। सर्वेश सिंह की मृत्यु के बाद से ही लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई थी कि मुरादाबाद में उपचुनाव होगा या फिर नहीं होगा। भाजपा और सपा समर्थक और नेता दोनों ही मुरादाबाद सीट पर अपनी-अपनी जीत पक्की मानकर चल रहे थे, लेकिन मंगलवार को आए परिणाम ने सभी को चौंका दिया। मुरादाबाद सीट पर सर्वेश सिंह की तीसरी बार हार हो गई है। सपा की रुचिवीरा ने उन्हें एक लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article