फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After kidnapping the young man, forcibly gave triple talaq to his wife on the phone

युवक को अगवा कर फोन पर पत्नी को जबरन दिलाया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
After kidnapping the young man, forcibly gave triple talaq to his wife on the phone
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कार सवार लोगों पर अगवा करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि आरोपी उसे अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और उसे डरा धमकाकर फोन पर पत्नी को तीन तलाक दिलवा दिया। युवक ने इस मामले में अपने ससुर समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मझोला के सिरकोई भूड़ निवासी इमरान ने बताया कि वह लोधीपुर स्थित फर्म में नौकरी करता है। इमरान ने बताया कि कांठ के मोढ़ा पट्टी निवासी आरिफ की बेटी से उसकी शादी हुई है। जिससे विवाद चल रहा है। युवक ने बताया कि वह 22 मई को शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। बुद्घि विहार में कार सवारों ने उसे रोक लिया। इसके बाद जबरन कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। आरोपियों ने युवक के ससुर आरिफ को कॉल की और बताया कि वह इमरान को उठा लाए हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दिलवा दिया। इस मामले में पुलिस ने जिशान, आरिफ और जीतू व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed