फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after eight years mansoon will come before for days to set time

आठ वर्ष बाद समय से चार दिन पहले मानसून पहुंचने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
after eight years mansoon will come before for days to set time
मुरादाबाद। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने मानसून को समय से पहले पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है। मौसम विभाग ने इस बार समय से चार दिन पहले मानसून के मुरादाबाद पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आठ वर्ष बाद मानसून इतनी तेजी से आ रहा है। अभी बुधवार तक बादल और बारिश का दौर रह सकता है। गुरुवार देर रात दस मिली मीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को 13 मिलीमीटर, रविवार को 36, सोमवार को 25, मंगलवार को 14 और बुधवार को पांच मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और मानसून के पीछे से आ रही तेज हवा की वजह से लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यह प्री मानसून की बारिश नहीं है। बल्कि मानसून समय से चार दिन पहले आने की संभावना है। मुरादाबाद में 25 से 27 जून तक मानसून पहुंचता है। इस लिहाज से इस बार 21 जून तक मानसूनी बारिश होने का अनुमान है। 15 और 16 जून की बारिश प्री-मानसून बारिश हो सकती। मंगलवार को आने वाले पूर्वानुमान में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, क्योंकि लगातार बारिश में आखिरी के दो दिन बारिश की संभावना न के बराबर हो जाती है और मौसम साफ हो जाता है। अब मानसून की हवा पर लगातार बारिश होना निर्भर है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दो दिन पहले 23 जून को मानसून मुरादाबाद में आया था, लेकिन इस बार करीब आठ वर्ष बाद चार दिन पहले मानसून आ रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में मानूसन समय से पूर्व आया था, जिससे खूब बारिश हुई थी। उस वर्ष पूरे मानसून में 1206 मिली मीटर बारिश हुई थी, जो पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड है। डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र प्रत्येक वर्ष बनता है। कभी यह संख्या ज्यादा होती है तो कभी कम होती है। इस बार कम दबाव के क्षेत्र ज्यादा बन रहे हैं। जून के पहले सप्ताह में आए बादल कम दबाव की वजह से हैं। कई बार ऐसा होता है कि कम दबाव का क्षेत्र बनता है, लेकिन सक्रिय नहीं होता है। इस बार वर्ष 2019 के बाद यह इतने अधिक सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने दी राहत, हवा में ठंडक बढ़ी
मुरादाबाद। गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ हो गया था और धूप खिली थी। इसके बाद बीच-बीच में बादल भी छाते रहे। पूरब की ओर से चलने वाली हवा में ठंडक महसूस की गई। इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार देर रात दस मिलीमीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 85 फीसदी थी जो शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed