फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After drinking intoxicating cigarette, two bottles of blood were taken out of the young man.

नशीली सिगरेट पिलाकर युवक का दो बोतल खून निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
After drinking intoxicating cigarette, two bottles of blood were taken out of the young man.
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपंजीकृत चिकित्सक पर नशीली सिगरेट पिलाकर दो बोतल खून निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र बरकी मढै़या निवासी असरफ अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा फैजान वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसका बेटा अचानक गायब हो गया था। पिता ने फैजान के मोबाइल पर कॉल की। तब कॉल उठाने वाले ने खुद को फैजान का दोस्त बताकर कॉल काट दी थी। देर रात करीब बारह बजे उसका बेटा घर लौटा तो वह आते ही चारपाई पर गिर गया। काफी देर बाद उसे होश आया। तब उसने पूछताछ करने पर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गया था। वहां आरोपी ने उसके सिगरेट पिला दी थी। इसके बाद उसे हल्की बेहोशी छा गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने युवक का ब्लड टेस्ट कराया था। इसके बाद कार के अंदर ही उसका दो बोतल खून निकाल लिया था। पिता असरफ का आरोप है कि आरोपी युवक नशे का अवैध कारोबार करता है। वह खून भी बेचता है। इससे पहले भी आरोपी नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में जेल भेजा गया था। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed