{"_id":"608bf957eb6654678815ceff","slug":"after-dispute-young-man-climbed-on-mobile-tower-demanded-to-police-arrest-wife-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक: सिरफिरे ने पुलिस से कहा- जब तक मेरी पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार नहीं कर लेते उतरूंगा नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक: सिरफिरे ने पुलिस से कहा- जब तक मेरी पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार नहीं कर लेते उतरूंगा नहीं
Fri, 30 Apr 2021 06:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:04 PM IST
सार
युवक की मांग है कि पुलिस उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को गिरफ्तार करे, जो उसे धमकी दे रहा है। टांडा कोतवाली क्षेत्र लालपुर निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे मोहल्ला नवाबपुरा में लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर अपनी पांच साल की बच्ची के साथ चढ़ गया।
विज्ञापन
बच्ची को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के टांडा में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक अपनी पांच साल की बच्ची को साथ लेकर टावर पर चढ़ गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक से मोबाइल पर बात कर उसको नीचे उतारने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
युवक की मांग है कि पुलिस उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को गिरफ्तार करे, जो उसे धमकी दे रहा है। टांडा कोतवाली क्षेत्र लालपुर निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम लगभग 4.30 बजे मोहल्ला नवाबपुरा में लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर अपनी पांच साल की बच्ची के साथ चढ़ गया। युवक ने अपनी बच्ची को कंधे पर बैठा रखा है।
विज्ञापन
बच्ची के साथ युवक को टावर पर चढ़ता देख लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। टावर पर चढ़े युवक के पास मोबाइल फोन है, जिससे पुलिस उससे संपर्क बनाए हुए हैं। पुलिस ने युवक की बात उसकी पत्नी से भी कराई है। समाचार लिखे जाने तक युवक अपनी बच्ची के साथ टावर पर चढ़ा हुआ था और पुलिस बातचीत कर उसको नीचे उतारने की कोशिश में लगी हुई थी।
विज्ञापन