फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after change religion married

धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
after change religion married
शाहबाद (रामपुर)। ट्रक चालक ने अपने दोस्त की मौत के बाद उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। उसने महिला के दो बच्चों का खतना भी करवा दिया। इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद सैफनी चौकी के प्रभारी प्रवीण कटियार ने शाहबाद कोतवाली में आरोपी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला शाहबाद थानाक्षेत्र के ग्राम बैरूआ का है। गांव निवासी महफूज ट्रक चलाता है। उसकी दोस्ती बाजपुर निवासी एक ट्रक चालक से थी। महफूज के दोस्त की मौत आठ मई को जसपुर में हुए एक हादसे में हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी अपने 12 और 10 साल के बच्चों के साथ कालाढूंगी में जाकर रहने लगी थी। महफूज को जब इसकी जानकारी मिली तो वह उसे और उसके दोनों बच्चों को अपने गांव ले आया। आरोप है कि महफूज ने अपनी दोस्त के पत्नी का धर्मांतरण कराने के बाद उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद महफूज ने महिला से कहा कि यदि उसे और उसके बच्चों को उसके घर रहना है, तो उसे अपने बेटों का खतना भी कराना होगा, जिसके बाद दोनों बच्चों का खतना करवा दिया गया और उनका नाम भी बदल दिया गया। मामले की जानकारी बजरंग दल और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लग गई, जिसके बाद तमाम लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने गांव से महिला और दोनों बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी महफूज फरार हो गया। पुलिस ने खतना होने के बाद बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती करा दिया। जबकि, महिला अभी पुलिस अभिरक्षा में है। सैफनी चौकी के प्रभारी प्रवीण कटियार की तहरीर के आधार पर महफूज, उसके पिता अंजार, उसकी मां मुमताज व एक इमाम सहित पांच लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश की धारा 3 5 (1) और आईपीसी की धारा 324 के तहत शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने अंजार, मुमताज व शकील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। शाहबाद इंस्पेक्टर शिवचरन ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed