फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After befriending on Facebook, the girl was trapped in a love trap, the girl absconded with the young man with cash and jewelry

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, नकदी-जेवर लेकर युवती युवक संग फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
After befriending on Facebook, the girl was trapped in a love trap, the girl absconded with the young man with cash and jewelry
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र की युवती को एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक अपने पिता, भाई और एक तांत्रिक मित्र के साथ युवती के गांव के निकट पहुंचा। युवती घर में रखी नकदी, जेवर लेकर युवक के साथ भाग गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कटघर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद के ग्राम रामपुर नगला उर्फ बनवारीपुर निवासी अंकित ने फेसबुक के जरिये उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 11 नवंबर को अंकित अपने पिता राजवीर और भाई विकास तथा एक अन्य तांत्रिक मित्र चमन सिंह निवासी सहारनपुर निकट हरिजन धर्मशाला थाना नजीबाबाद बिजनौर के साथ युवती के गांव पहुंचा। युवक युवती को बहला फुसलाकर सफेद वैन में बैठाकर ले गया। युवती अपने साथ 40 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपये के जेवर ले गई है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed