{"_id":"66e8dcd14703f88f690f582c","slug":"after-an-altercation-a-drunk-thar-driver-crushed-a-young-man-killed-him-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-480901-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नोकझोंक के बाद नशे में धुत थार चालक ने युवक को राैंदा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नोकझोंक के बाद नशे में धुत थार चालक ने युवक को राैंदा, माैत
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने रविवार की रात नशे में धुत थार चालक ने बाइक सवार अमन कुमार (25) को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले ही साईं अस्पताल के सामने युवक की थार सवार तीन युवकों से बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गाड़ी चला रहे व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन कुमार क्रिप्टो ट्रेडिंग का काम करता था। रविवार को अमन की छोटी बहन माही का जन्मदिन था। वह बर्थडे केक खरीदने के लिए बाइक से निकला था। पहले वह दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लॉजा के नजदीक दुकान पर गया, लेकिन दुकान बंद थी। इसके बाद वह केक लेने गांधीनगर की ओर चल दिया।
रात करीब 10 बजे कांशीराम गेट के सामने साईं अस्पताल के नजदीक अनियंत्रित ढंग से कार चला रहे युवकों से अमन की बहस हो गई। अमन ने अपनी बहन माही को फोन कर थार सवार युवकों से हुई नोकझोंक के बारे में जानकारी दी। साथ ही थोड़ी देर में केक लाने की बात कही। रात करीब 11 बजे गांधीनगर से केक लेकर अमन घर लाैट रहा था।
विज्ञापन
लोकोशेड पुल के पास कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक ने अमन की बाइक को राैंद दिया। युवक का हेलमेट दूर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों के साथ फव्वारा चाैराहे पर माैजूद पुलिस पहुंच गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। अमन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थार सवार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी अनमोल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गिरफ्तारी न होने पर थाने पर प्रदर्शन
रात में घटना के बाद सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों के साथ ही रेलवे कर्मचारी सिविल लाइंस थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। बाद में नीलकंठ काॅलोनी पीएमएस स्कूल के पास रहने वाले व्यवसायी के बेटे अनमोल अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -
थार से मिलीं शराब की बोतलें
घटना के समय अनमोल के अलावा गाड़ी में लाजपतनगर और हरथला निवासी उसके दो दोस्त भी थे। घटना के समय तीनों नशे में धुत थे। थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि घटना से पहले थार चालक अनमोल अरोड़ा कुछ और कार चालकों से दिल्ली रोड पर गाड़ियों की रेस लगा रहा था। थार चालक बेकाबू तरीके से गाड़ी चला रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- --
इंग्लैंड से बहन के आने पर होगा अंतिम संस्कार
मृतक अमन कुमार प्रजापति की बड़ी बहन सोनी इंग्लैंड में एक कंपनी में नाैकरी करती हैं। छोटे भाई की माैत की सूचना मिलने पर वह इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना हो गईं। बहन के आने पर मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार होगा। लोको पायलट योगेंद्र कुमार प्रजापति की दो बेटियों के अलावा अमन इकलाैता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से मां निर्मला प्रजापति और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।