{"_id":"6396208448777a58d5151b46","slug":"after-32-years-accused-of-theft-arrested-city-news-mbd4500992162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाम बदलकर रह रहा था चोरी का आरोपी, 32 साल बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाम बदलकर रह रहा था चोरी का आरोपी, 32 साल बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि 32 साल तक वह दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में नाम और धर्म बदल कर रहता रहा। कुछ दिन पहले ही वह मुरादाबाद वापस आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाने की पुलिस ने 32 साल बाद चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग शहरों में नाम बदलकर रहता रहा। रविवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी फईम कटघर के रहमत नगर गली नंबर तीन निवासी है। 32 साल पहले उसके खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट संख्या चार से वारंट जारी किया गया था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फहीम मोहल्ला सैफलाउ्दीन निवासी जहांगीर के मकान में नाम बदलकर रह रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि 32 साल तक वह दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में नाम और धर्म बदल कर रहता रहा। कुछ दिन पहले ही वह मुरादाबाद वापस आया था। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन