फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 30 years of marriage, he gave triple talaq to his wife.

Moradabad News: शादी के तीस साल बाद दिया पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
After 30 years of marriage, he gave triple talaq to his wife.
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शादी के तीस साल बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ी वालान निवासी नाजिश खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह 26 मार्च 1995 में बदायूं के बिसौली थाना के मोहलला अफगानान निवासी इशरत यार खान से हुआ था। इशरत यार खान और उनका परिवार नई दिल्ली के शाहजहानाबाद में रहता है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति इशरत यार खान, जेठ नफीस यार खान व रफत यार खान, सुजात यार खान, देवर नुसरत यार खान और ननद शबीना ने उसे तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया था। तीन जनवरी 2025 को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत महिला ने दिल्ली पुलिस में की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 फरवरी 2025 को आरोपी पति उसे तीन तलाक दे दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed