फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 17 months, case of robbery and assault registered against two lawyersAfter 17 months, case of robbery and assault registered against two lawyers

Moradabad News: 17 माह बाद दो वकीलों पर लूट और मारपीट का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
After 17 months, case of robbery and assault registered against two lawyersAfter 17 months, case of robbery and assault registered against two lawyers
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में 17 माह बाद कोर्ट के आदेश पर लूट और मारपीट के मामले में दो वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी नितिश कुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह 30 मई 2003 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक केस की पैरवी के लिए कचहरी गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें वकील महावीर प्रसाद मौर्य और कपिल कुमार ने घेर लिया और मारपीट की। नितिश का आरोप है कि उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी। सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इस मामले में हाईकोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर महावीर प्रसाद मौर्य, कपिल कुमार व बीस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर महावीर प्रसाद मौर्य का कहना है कि झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed