फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates protested against the Tehsildar

Moradabad News: अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the Tehsildar
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार धीरज कुमार सिंह की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली की निंदा की। बैठक के बाद शाम करीब पांच बजे अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि तहसीलदार अपने कार्यालय में समय से नहीं बैठते हैं। किसी कार्य के लिए जाने पर अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार करते हैं। वादों के निस्तारण में लापरवाही की जाती है। अविवादित नामांतरण पत्रावलियों में आदेश नहीं किए जाते हैं। ज्ञापन में कहा है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने तहसीलदार से मिलकर अपनी मांग रखी। उनसे कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार की मांग की लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इस संबंध में एसडीएम को भी अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने दिए ज्ञापन में कहा है कि एक सप्ताह के भीतर यदि तहसीलदार ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो अधिवक्ता उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे। ज्ञापन की एक प्रति बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश और डीएम को भी भेजी गई है। इस अवसर पर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, नरेंद्र सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार पाल, सतीश कुमार चौहान, योगेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह चौहान, अनूप सिंह यादव, मोहम्मद कासिम फरीदी, मुजाहिद अली, अरुण कुमार भारद्वाज व नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता तहसीलदार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन देते
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed