फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates made porn videos of the landlords wife

मकान मालिक ने अधिवक्ता की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो

Sat, 04 Jun 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates made porn videos of the landlords wife
अपराध
मकान मालिक ने खुफिया कैमरों से अधिवक्ता की पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। मकान में खुफिया कैमरों की भनक लगने पर अधिवक्ता ने हंगामा किया। सूचना देकर उसने पुलिस को भी बुला लिया। कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें अधिवक्ता की पत्नी नहाते दिखाई दे रही थी। इसके बाद नागफनी थाने में मकान मालिक और उसकीपत्नी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जबकि पुलिस ने कैमरों की डीबीआर अपने कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के जिगर कालोनी में राजेश कुमार कश्यप के मकान में एक अधिवक्ता अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये पर रहते हैं। उन्होंने नागफनी थाने में राजेश कुमार कश्यप और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि राजेश ने खुफिया कैमरे लगाकर उसकी पत्नी नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाया है। अधिवक्ता ने बताया कि राजेश कश्यप ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया था। जिस कारण वह गुरुवार को आंगन में नहा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि मकान में खुफिया कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी पत्नी से पूछा कि उन्होंने भी स्नान किया है क्या। तब पत्नी ने बताया कि बुधवार को वह नौ बजे स्नान किया था। जिस पर अधिवक्ता भड़क गया और उसने हंगामा किया। उसने राजेश और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने इन लोगों से कैमरे हटाने की मांग की तो उन्होंने धमकी दी कि उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया है। अगर उसने मकान खाली नहीं किया तो उसे इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा। नागफनी इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक को भारी पड़ गया कैमरे लगवाना
मुरादाबाद। अधिवक्ता और मकान मालिक राजेश के बीच लंबे समय से मकान खाली कराने का लेकर विवाद चल रहा है। दोनों तरफ से पहले भी मुकदमेबाजी हो चुकी है। इंस्पेक्टर नागफनी संजय कुमार ने बताया कि मकान मालिक ने इसी विवाद को खत्म करने के मकसद से कैमरे लगवाए थे। लेकिन कैमरों में अधिवक्ता की पत्नी के नहाते हुए की तस्वीरें आ गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed