फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   advocate expired from corona

कोरोना संक्रमित अधिवक्ता की मौत, कचहरी बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
advocate expired from corona
कोरोना संक्रमित से एक और अधिवक्ता की मौत, कचहरी बंद
विज्ञापन

28 अधिवक्ता अब तक आ चुके हैं संक्रमित
अमर अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
कोरोना की चपेट में आए एक और अधिवक्ता की मौत हो गई। इसके बाद कचहरी में खलबली मच गई। कचहरी को बंद कर सैनिटाइज का कार्य शुरू कर दिया गया है।
सिविल लाइंस के जिगर कालोनी में रहने वाले कोरोना संक्रमित वरिष्ठ अधिवक्ता (65) की मौत हो गई। गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य अधिवक्ता की कुछ दिन पहले ही कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। कचहरी में अब तक 28 अधिवक्ता कोरोना संक्रमित की चपेट में आ चुके हैं। जिगर कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता को गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्होेंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट से उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर का कहना है कि कचहरी में अब तक 28 अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। दो अधिवक्ताओं की जान भी चली गई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करें। सभी अधिवक्ता अपना टेस्ट भी करा लें। कोई अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव आए तो वह बार पदाधिकारियाें को इसकी जानकारी दे दें। ताकी उनकी मदद के प्रयास किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed