फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   advocate beaten by gunner and drive of member of state women commision

राज्य महिला आयोग की सदस्य के गनर और चालक ने अधिवक्ता को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
advocate beaten by gunner and drive of member of state  women commision
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले एक अधिवक्ता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह के गनर और चालक पर उनसे पीटने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता का कहना है कि कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

भगतपुर के जालपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। वह ठाकुरद्वारा में प्रैक्टिस करते हैं। मनीष ने बताया कि उनका ढाई साल का बेटा छत से गिरकर घायल हो गया था। बुधवार दोपहर वह पत्नी के साथ बेटे की दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। पीएसी तिराहे के पास राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की गाड़ी के सामने उनकी बाइक आ गई थी। मनीष का आरोप है कि गाड़ी में सवार गनर ने उन्हें धमकाया कि दिख नहीं रहा है ये विधायक जी की गाड़ी है। कुछ दूूर चलने के बाद पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी में सवार गनर और ड्राइवर ने मनीष की बाइक रुकवा ली। आरोप है कि गनर और ड्राइवर ने मनीष के साथ मारपीट की। आरोप है कि मनीष की पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। मनीष का कहना है कि इस घटना का वीडियो उनकी पत्नी ने मोबाइल से बना लिया था। इसके अलावा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी घटना रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह से उनका पक्ष जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं दिया। किसी अन्य व्यक्ति ने फोन रिसीव किया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में अपना पक्ष देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed