फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Adopt Swadeshi for India's self-reliance: Dr. Shaifali

भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी अपनाएं : डॉ. शैफाली

Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Adopt Swadeshi for India's self-reliance: Dr. Shaifali
कांठ। जीएसटी की घटी दरों और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को छजलैट के भीकनपुर में भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्वदेशी सामान को इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की जो दरें कम की हैं, इससे आमजन को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो अपने ही देश में तैयार सामान को इस्तेमाल करना होगा। स्वदेशी अपनाकर ही देश की तरक्की योगदान करें। कार्यक्रम संयोजक कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। विशेषज्ञ वक्ता सीए आशीष शर्मा ने जीएसटी की कम हुई दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, चौधरी हुक्म सिंह, सौरव अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी, मंडलाध्यक्ष कांठ आंकुश कुमार चौहान, डायरेक्टर गौरव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, प्रमोद कुमार, राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed