फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ADO Dwijendra paid Rs 90.44 lakh more than the market price

एडीओ द्विजेंद्र ने बाजार मूल्य से 90.44 लाख रुपये अधिक का किया भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ADO Dwijendra paid Rs 90.44 lakh more than the market price
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान कुंदरकी विकास खंड की दस ग्राम पंचायतों में जो विकास कार्य कराया गया, उसमें तत्काल एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह ने बाजार मूूल्य से करीब 90.44 लाख रुपये का भुगतान अधिक किया है। शासन स्तर की पांच सदस्यीय जांच टीम ने इस तथ्य की पुष्टि की है। निदेशक पंचायतीराज की ओर से द्विजेंद्र सिंह के विरुद्ध निलंबन का जो आदेश जारी किया गया है, उसमें भी इस तथ्य का जिक्र है।
विज्ञापन

प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता के मामले में शासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर कुंदरकी विकास खंड के तत्कालीन एडीओ द्विजेंद्र सिंह को निलंबित किए जाने का आदेश 12 अक्तूबर को ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दे दिए थे, जिसके आधार पर निदेशक पंचायतीराज की ओर से उनके निलंबन का आदेश सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचा, जिसमें शासन ने एडीओ द्विजेंद्र पाल को प्रशासक रहते हुए 90.44 लाख रुपये का भुगतान बाजार मूल्य से अधिक करने तथा कम कार्य कराने का दोषी पाया है।
विज्ञापन

कुंदरकी विकास खंड क्षेत्र में प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान कुल 99 ग्राम पंचायतें थीं, जिनमें प्रशासकों के कार्यकाल 26 दिसंबर 2020 से 27 मई 2021 तक करीब 8.92 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। खास बात यह है कि इनमें से जिन दस ग्राम पंचायतों की जांच शासन की टीम ने किया है, उनमें ंप्रशासकों के कार्यकाल के दौरान करीब 2.78 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इससे साफ है कि प्रशासकों के कार्यकाल में करीब 30 फीसदी से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया है। निदेशक पंचायतीराज ने इस पूरे मामले की जांच डीडी बरेली को सौंपी है तथा आरोपी एडीओ को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदरकी विकास खंड की दस ग्राम पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल में खर्च धनराशि
ग्राम पंचायत खर्च धनराशि
रतनपुर कला 4806936 रुपये
चांदपुर मंगोल 1407604 रुपये
लालपुर हमीर 1473128 रुपये
नानपुर 2171717 रुपये
मैनाठेर 1775941 रुपये
कादरपुर मस्ती 1247333 रुपये
चक फाजलपुर 2169493 रुपये
इमरतपुर ऊधौ 2448382 रुपये
सोनकपुर 6985623 रुपये
मोहम्मदपुर बस्तौर 3387681 रुपये
कुल धनराशि: 2,78,73,838 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed