फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Admission to graduation started on the basis of first come first serve

Moradabad News: पहले आओ पहले एडमिशन पाओ की तर्ज पर स्नातक में प्रवेश शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Admission to graduation started on the basis of first come first serve
मुरादाबाद। स्नातक में प्रवेश के लिए बुधवार को गुरु जंभेश्वर विवि ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी। स्नातक में कम पंजीकरण होने के कारण महाविद्यालयों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। केवल हिंदू कॉलेज में बीए और बीएससी बायो के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विवि से मंडल के 372 कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेज में छात्र-छात्राओं के कम पंजीकरण के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश शुरू हो गया है। एमएच, केजीके, दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में सीटों से कम संख्या में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। विवि की करीब 1.30 लाख सीटों पर केवल 80 हजार पंजीकरण हुए हैं। महाविद्यालयों में स्नातक में करीब 50 हजार सीटें खाली रह जाएंगी। कॉलेज में प्रवेश शुरू हो गया है जिन छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। वह फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। 24 जुलाई को प्रवेश की अंतिम तिथि है। इसके बाद किसी को विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 26 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


00
हिंदू कॉलेज में बीए और बीएससी की मेरिट लिस्ट जारी
-हिंदू कॉलेज में बीए और बीएससी 2402 सीटें हैं। इन सीटों पर 3245 आवेदन आए हैं। कॉलेज ने बुधवार को बीए और बीएससी की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बीए में जनरल कटऑफ 65 प्रतिशत, ओबीसी 56.20 प्रतिशत, एससी 50.40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस कटऑफ 57 प्रतिशत है। वहीं बीएससी बायो में जनरल कटऑफ 70.80 प्रतिशत, ओबीसी 61.40 प्रतिशत, एससी 44.20 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस कटऑफ 37.20 प्रतिशत है। इसके अलावा बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश सीधे दिया जाएगा। इसके लिए केवल छात्र-छात्राओं का कॉलेज में पंजीकरण होना जरूरी है। प्राचार्य एसएस रावत ने बताया कि नौ जुलाई से प्रवेश शुरू कर दिया गया है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को 12 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद यदि सीटें बचती हैं तो दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दयानंद कन्या में 105 व एमएच में 131 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
- पहले दिन दयानंद कन्या पीजी कालेज में स्नातक में 105 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीए में 70 और बीएससी में 35 छात्राओं ने फीस जमा की। बीए में प्रवेश के लिए कुल 244 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं एमएच पीजी कॉलेज में स्नातक में पहले दिन 131 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। 400 सीटों पर कुल 168 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

00
केजीके कॉलेज में प्रमाणपत्रों के सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जुलाई
- केजीके कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन 10 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। प्राचार्य सुनील चौधरी ने बताया कि स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने साथ हाईस्कूल का अंक पत्र, इंटरमीडिएट का अंक पत्र, टीसी, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी क्लब ऑफ गुरु जंभेश्वर विवि के पंजीकरण के लिए मोबाइल लाना होगा। इससे उनकी सीट विवि के समर्थ पोर्टल पर लॉक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed