फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   adhar card will made in tanda and sahbad from tomorrow

टांडा और शाहबाद के सभी केंद्रों पर कल से बनने लगेगा आधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
adhar card will made in tanda and sahbad from tomorrow
रामपुर। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में आ रही दिक्कत को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद सोमवार से टांडा और शाहबाद में सभी केंद्रों पर आधार केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही बिलासपुर में भी एक अतिरिक्त केंद्र की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

वैसे तो जिले में आधार के तीस केंद्र हैं, लेकिन इसमें से कई केंद्र चल नहीं रहे हैं। कही मशीन खराब होने की बात कही जा रही है तो कही कर्मचारी नहीं होने की। आधार केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतार को देखते हुए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नगर पालिका के ईओ इंदू शेखर मिश्रा ने मुख्य डाकघर के आधार केंद्र का जाएजा लिया। उन्होंने कतार में लगे लोगों से बात की और आधार बनाने वाले कर्मचारियों से इस बारे में जानकारी हासिल की है। ईओ ने कतार में लगे अन्य लोगों को सुझाव दिया कि बीएसएनएल के एक्सचेंज में आधार केंद्र है वहां भी कुछ लोग चले जाएं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से जिले में आधार की व्यवस्था सुधर जाएगी। आधार के जितने भी केंद्र हैं सभी पर कार्य होगा। अगर आवश्यकता होगी तो आधार के अन्य केंद्र भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed