{"_id":"6262f3996d35bb4b561c7460","slug":"adg-inspected-pakbara-police-station-city-news-mbd4256378161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने किया पाकबड़ा थाने का निरीक्षण, कोतवाली पहुंचे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने किया पाकबड़ा थाने का निरीक्षण, कोतवाली पहुंचे डीआईजी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के पुलिस अफसरों ने जिलों और थानों के निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां मिली कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जबकि डीआईजी शलभ माथुर शहर कोतवाली पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च भी किया।
शुक्रवार सुबह पाकबड़ा थाने पहुंचे एडीजी राज कुमार ने थाना प्रभारी से विवेचनाओं की जानकारी ली। पूछा कितनी विवेचनाएं पूरी हो चुकी हैं और अभी कितनी बाकी हैं। अपराधियों के रिकार्ड थानों के अलग रजिस्टर पर दर्ज हैं या नहीं। इसके बाद उन्होंने रजिस्टरों को चेक किया साथ ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क को भी चेक किया गया। इस दौरान एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे डॉ. गणेश गुप्ता मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद वह अमरोहा के लिए रवाना हो गए। जबकि मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर मुरादाबाद सदर कोतवाली पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क चेक की और यहां आने वाली शिकायतों की जानकारी की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पिछले दिनों पुलिस अफसरों को निर्देश दिए थे कि वह अपने दफ्तर से बाहर निकलें और अपने जोन व रेंज के जिलों व थानों का निरीक्षण करें। लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनें, समस्याओं का निस्तारण कराएं। त्योहारों को लेकर सुरक्षा का कड़ा चक्रव्यूह तैयार करें। जिससे लोग शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मना सकें।
एसएसपी ने किया पाकबड़ा जामा मस्जिद का निरिक्षण
पाकबड़ा। एसएसपी मुरादबाद हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को जामा मस्जिद क्षेत्र का निरीक्षण करके वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एसएसपी ने पुलिस को निर्देश दिया ईद से पहले पीस कमेटी की बैठक करके पर्व की सभी तैयारियां पहले से कर लें। उन्होने लोगों से भी सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील की।