{"_id":"65b58563ec5a316ed209d1e4","slug":"adg-hoisted-the-flag-at-the-police-academy-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-331692-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस अकादमी में एडीजी ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस अकादमी में एडीजी ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में गणतंत्र दिवस पर एडीजी राजीव सभरवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को भारतीय संविधान की रक्षा, देश की अखंडता बनाए रखने और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
गणतंत्र दिवस पर डीजीपी द्वारा इंस्पेक्टर जुनैद आलम और हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह को दिया गया सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मुख्य अतिथि एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा प्रदान किया गया। पुलिस अकादमी स्टाफ के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को एडीजी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डीआईजी अकादमी बाबूराम, एएसपी महेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, डीएसपी अंजना शर्मा, मनोज कुमार विष्ट, संयुक्त निदेशक अभियोजन विजय शंकर मिश्र समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पीटीसी में एडीजी अमित चंद्रा ने किया ध्वजारोहरण
पीटीएस में एडीजी अमित चंद्रा ने ध्वजारोहण किया। पीटीएस और 23वीं, 9वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को मिष्ठान भी बांटा गया।