फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Additional coaches will be provided in five pairs of trains including Padmavat.

Moradabad News: पद्मावत समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be provided in five pairs of trains including Padmavat.
मुरादाबाद। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त बुकिंग को देखते हुए ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं। पद्मावत एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। मुरादाबाद मंडल ने ट्रेनों में अस्थायी रूप से यह अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था अप्रैल की अलग-अलग तारीखों में लागू रहेगी, जिससे कई यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि भीड़ वाले रूटों पर विशेष ध्यान देते हुए चेयर कार और स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं। छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे सीटों की कमी हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कौनसा कोच कब से कब तक


12056 जनशताब्दी एक्सप्रेस - चेयर कार (11 अप्रैल से 16 अप्रैल)

12055 जनशताब्दी एक्सप्रेस - चेयर कार (12 अप्रैल से 17 अप्रैल)
04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (16 अप्रैल)
04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (18 अप्रैल)
14207 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (11 अप्रैल से 24 अप्रैल)
14208 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (14 अप्रैल से 27 अप्रैल)
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (13 अप्रैल से 26 अप्रैल)
14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (12 अप्रैल से 25 अप्रैल)
14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (11 अप्रैल से 14 अप्रैल)
14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (12 अप्रैल से 15 अप्रैल)
22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (11 अप्रैल से 23 अप्रैल)
22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (12 अप्रैल से 24 अप्रैल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed