फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AD Basic reminded of the investigation of the mid day meal case

Moradabad News: मैनाठेर के चार केसों में फरार था एक लाख का इनाम शाहनूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
AD Basic reminded of the investigation of the mid day meal case
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गए संभल निवासी एक लाख इनामी बदमाश शाहनूर उर्फ शानू मैनाठेर थाने के चार मुकदमों में फरार था। उस पर बरेली जोन के एडीजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक कठेर निवासी श्यामवीर सिंह ने सात नवंबर 2022 चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि चोरों ने उसके और उसके भाई के घर में नकब लगाकर चोरी कर ली है। 18 नंवबर 2022 को गांव खजरा निवासी अकबर अली ने मैनाठेर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें अकबर ली ने बताया था कि चोर घर में घुसे और सोने चांदी के आभूषण, नकदी समेत लाखाें का माल निकाल कर ले गए थे। इन घटनाओं में पुलिस की विवेचना में शाहनूर उर्फ शानू निवासी सरायतरीन भूड़ संभल का नाम भी प्रकाश में आया था। तब वह वांछित चल रहा था। शाहनूर पकड़ में नहीं आने पर तत्कालीन मैनाठेर कोतवाल तेजवीर सिंह ने वांछित शाहनूर की गिरप्तारी को दाबिश दी थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

चार अक्तूबर 2023 को मिलक कठेर की चोरी में औ 24 नवंबर 2023 को खजरा की चोरी में कोर्ट ने हाजिर होने की उद्घोषणा जारी की थी और पुलिस ने घर पर जाकर नोटिस भी चस्पा किए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में शाहनूर उर्फ शानू कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोतवाल ने अदालत के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए थे। अभी भी चाराें मुकदमा में वह वांछित चल रहा था। मैनाठेर पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। मुरादाबाद के एसएसपी ने उस पर 25 हजार इनाम घोषित किया था। जबकि डीआईजी ने 50 हजार और एडीजी इनाम की धनराशि बढ़ाकर एक लाख कर दी थी। मैनाठेर पुलिस के अलावा एसटीएफ भी शाहनूर की तलाश में जुटी थी। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में आरोपी शाहनूर के खिलाफ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक लाख के इनामी बदमाश शाहनूर पर मुरादाबाद, संभल, बदायूं में हत्या, चोरी, लूट, डकैती समेत अन्य धाराओं के 45 मुकदमे दर्ज हैं। मैनाठेर की चोरी के मामले में शाहनूर फरार चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। -मुनिराज जी, डीआईजी, मुरादाबाद रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed