{"_id":"6a5fdd3adaf85d06d7082c58","slug":"activists-of-the-bku-tikait-faction-raised-issues-regarding-electricity-fertilizers-and-roads-bilari-news-c-279-1-mo11005-116367-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली, खाद और सड़क की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली, खाद और सड़क की समस्याएं उठाईं
Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत ने मंगलवार को मुरादाबाद हाईवे पर अमेरिका भारत ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं भी उठाई गईं। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुरादाबाद हाईवे पर गांव फौलादपुर के सामने एकत्र हुए। वहां उन्होंने अमेरिका भारत ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील देश के हित में नहीं है इसका असर किसानों पर पड़ेगा। ट्रेड डील से कृषि और डेयरी उद्योग प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से ट्रेड डील को निरस्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार यूरिया, एनपीके, डीएपी खाद नहीं मिल रहा है।
खाद लेने में भी किसानों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। धरना प्रदर्शन में ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरजन नगर मार्ग की सड़क का मामला कई बार उठाने के बाद भी प्रशासन और पीडब्ल्यूडी निष्क्रिय है। उन्होंने प्रशासन पर जनहित की समस्याओं पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। बिजली के बिलों में गड़बड़ी को भी दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
बाद में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चले गए। प्रदर्शन के दौरान विकास यादव, उदय पाल सिंह, सुशील कुमार बिश्नोई, गजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रघुराज सिंह, युवराज सिंह आदि शामिल रहे।