फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   action on illicit liquor trade in moradabad

भातू कालोनी में तैयार हो रही थी अवैध शराब, 52 भट्टियां तोड़ी गई, 200 लीटर शराब नष्ट 

Sun, 10 Feb 2019 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
action on illicit liquor trade in moradabad
अवैध शराब - फोटो : amar ujala

एक तरफ यूपी उत्तरांखड में जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है तो दूसरी तरफ सिविल लाइन की भातू कालोनी में अवैध शराब बनाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।

विज्ञापन


शासन से सख्त निर्देश मिलने के बाद शनिवार सुबह ही आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करों की तलाश में फकीरपुरा और भातू कालोनी में दबिश दी। यहां पर अवैध शराब की 52 भट्टियां धधकती मिली, जिन्हें नष्ट किया है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह के वक्त आबकारी टीम ने सिविल लाइन पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने वालों की तलाश में छापा मारकर  अभियान चलाया गया। पुराने शराब तस्करों के घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान भातू कालोनी में अवैध शराब तैयार की जा रही थी, वहां पर 52 शराब की भट्टियां तोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो सौ लीटर शराब नष्ट की गई है। शराब तैयार करने वाले आरोपी मौके पर नहीं मिले हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


महिलाएं भी शामिल हैं अवैध शराब तैयार करने में
 
भातू कालोनी में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अवैध शराब तैयार करने में लगी हैं। चौकी प्रभारी मुमताज ने बताया कि पुलिस की टीम ऐसी महिलाओं के बारे में भी जानकारी कर रही है। इससे पहले भी भातू कालोनी से अवैध शराब बिक्री में महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई बार पुलिस की टीम को महिलाओं की गिरफ्तारी करने में विरोध का सामना भी करना पड़ा है। पुलिस की टीम पर हमले भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed