{"_id":"66f4e4d57f48f0da9d0015e8","slug":"acid-will-poured-on-your-face-young-woman-returning-from-beauty-parlor-molested-pressure-convert-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे चेहरे पर डाल देंगे तेजाब: ब्यूटी पार्लर से लौट रही युवती से सरेआम छेड़खानी, धर्मांतरण का बना रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे चेहरे पर डाल देंगे तेजाब: ब्यूटी पार्लर से लौट रही युवती से सरेआम छेड़खानी, धर्मांतरण का बना रहे दबाव
Thu, 26 Sep 2024 10:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 10:06 AM IST
सार
ब्यूटी पार्लर से लौट रही युवती से युवकों ने सरेआम छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पीड़िता पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी युवती पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर से लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में आरोपियों ने छेड़खानी की। आरोपियों ने पीड़िता पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी हरथला क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने जाती है।
विज्ञापन
पार्लर आते जाते समय अगवानपुर निवासी दिलशाद और मुम्तयाज अपने दोस्तों के साथ रास्ते में घेरकर युवती के साथ छेड़खानी करते हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हैं। पीड़िता की मां ने इस मामले की शिकायत आरोपियों के परिजनों से की।
विज्ञापन
इस पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने फिर से पीड़िता को धमकी दी। 19 सितंबर की रात आठ बजे पीड़िता पार्लर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दिलशाद और मुम्तयाज अपने चार साथियों के साथ मिल गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन हरथला रोड पर युवती को घेर लिया।
इसके बाद आरोपी उसे सुनसान इलाके में खींचकर ले गए। यहां आरोपियों ने युवती के साथ छेड़खानी की। आरोप है फिर से पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी तेजाब डालने की धमकी देने लगे।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।